0181-2491741, 2491941, 2491945 Sanskriti KMV School KMV Campus, Vidyalaya Marg, Jalandhar

हिंदी दिवस 2025

हिंदी से जुड़ी है संस्कृति ,इसमें बसती है सच्ची भारतीय वृत्ति यह है भारत की पहचान,इससे जुड़ा संस्कृति का मान ।ज्ञान का दीपक हिन्दी जलाए,विश्व में भारत का नाम बढ़ाए।हिन्दी दिवस का यही संदेश,अपनी भाषा को रखो विशेष।संस्कृति के.एम.वी‌. स्कूल की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हार्दिक शुभकामनाएंँ।हिंदी दिवस अपनी भाषा और पहचान पर गर्व करवाने का अवसर प्रदान करता है । 14 सितंबर हिंदी भाषा को समर्पित दिन है ।संस्कृति के.एम.वी. स्कूल में इस दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया । जिसमें नन्हे अंकुरों द्वारा कविता वाचन प्रतियोगिता और नृत्य प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा खेल-खेल में मात्रा ज्ञान, अनुच्छेद लेखन, नारा लेखन, संवाद लेखन एवं पृष्ठ स्मृति जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता दर्ज करवाई। प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोंगा जी ने इस दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएंँ दी हिंदी को मन की सच्ची अभिव्यक्ति का साधन बताया।

News

  • In accordance with the official declaration made by the Hon’ble Cabinet Minister, Shri Mohinder Bhagat, the school will remain closed for the students of Nursery to Grade XII on Monday, 17 August 2026.
x