0181-2491741, 2491941, 2491945 Sanskriti KMV School KMV Campus, Vidyalaya Marg, Jalandhar

Hindi Diwas 2022

14 सितंबर मात्र दिवस ही नहीं अपितु, प्रत्येक भारतीय की पहचान और उसका गर्व है । इस भाषा के माध्यम से ही हमारे देश की अखंडता कायम है । कुछ इन्हीं भावनाओं के साथ संस्कृति के•एम•वी• स्कूल में इस दिन की महत्ता को समझते हुए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाया गया । इसी के मद्देनजर कक्षाओं के अनुसार कविता उच्चारण‚ कहानी वाचन‚ दोहा उच्चारण‚ स्लोगन लेखन‚ महान कवियों एवं लेखकों का पात्र प्रस्तुतीकरण आदि गतिविधियाँ करवा बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति समर्पण और विकास के लिए प्रयासरत रहने का महत्व समझाया। प्रत्येक कक्षा में हिंदी भाषा संबंधी डॉक्यूमेंट्री चलचित्र दिखाकर हिंदी भाषा के उद्भव एवं विकास का ज्ञान विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया । स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोंगा जी ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान, अधिकतम प्रचार एवं प्रसार करने हेतु हिंदी विभाग और विद्यार्थियों की सराहना की।

This will close in 0 seconds

News

  • This is to apprise you that 6th Nov. 2026, (Friday) the dispersal of the students from Nursery to Grade XII will be at 12:15 p.m.
x